लू लगने से निजी चिकित्सक की मौत
प्रखंड के डुमरी खूर्द गांव के एक निजी चिकित्सक डॉ रामचन्द्र राम ( 50 वर्ष ) की लू लगने से मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी.
मेजरगंज. प्रखंड के डुमरी खूर्द गांव के एक निजी चिकित्सक डॉ रामचन्द्र राम ( 50 वर्ष ) की लू लगने से मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के इकलौते पुत्र श्रीराम ने बताया की शुक्रवार को दोपहर में गांव में घूमने के क्रम में अचानक माथा में दर्द उठा और शाम में वे बेहोश हो गए. इस दिन प्रचंड गर्मी थी. शनिवार को उन्हें सीतामढ़ी एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति में कोई सुधार नही होने पर पीड़ित को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहां के डाक्टर ने बताया कि लू लगने से ब्रेन हैमरेज अथवा पैरालीसिस का अटैकः हो सकता है. परंतु पटना जाने के क्रम में हाजीपुर में ही रोगी ने दम तोड़ दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए