अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र से गलत नीयत से अपहृत एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर ली है. बाद में पुलिस ने लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल व 164 का बयान कोर्ट ने दर्ज करायी गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. थाना क्षेत्र से गलत नीयत से अपहृत एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर ली है. बाद में पुलिस ने लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल व 164 का बयान कोर्ट ने दर्ज करायी गयी. इस मामले में लड़की की पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी में चक महिला निवासी भिखारी सिंह, पत्नी सुधा देवी, पल्लव कुमार व सुधीर कुमार को आरोपी बनाया गया था. थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया है कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार बरामद लड़की को परिजन को सौंपा जायेगा. लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज सीतामढ़ी. नगर थाना पुलिस को पुत्री की अपहरण का आरोप लगाते हुये एक महिला ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में थाना क्षेत्र मानीकपुर निवासी सिताबी राम के पुत्र गुड्डू कुमार को आरोपी बनाया गया है. बताया है कि आरोपी उनकी पुत्री को बहला फुसला कर गलत नीयत से अपने साथ ले गया है. आवेदन में आरोपी पर कार्रवाई कर पुत्री की बरामदगी की बात कही गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन