सीतामढ़ी के परसौनी में दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगने से व्यक्ति गंभीर
सीतामढ़ी के परसौनी में दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगने से व्यक्ति गंभीर
परसौनी के कठौर गांव में बदमाशों ने 45 वर्षीय रूप जी राय को गोली मारी। सीने और पेट में तीन गोलियां लगने से हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कठौर गोलीकांड वारदात: सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौर गांव में गुरुवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने खूनी खेल खेला. अपराधियों ने घर के दरवाजे पर खड़े 45 वर्षीय रूप जी राय को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. शाम करीब छह बजे हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जान बचाने के लिए भाग रहे पीड़ित को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारीं, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े.
आपके शहर में
दौड़ाकर मारीं तीन गोलियां, निजी अस्पताल में भर्ती
ग्रामीणों के अनुसार हथियारबंद बदमाश पूरी योजना के साथ पहुंचे थे.
- हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है, जो अचानक दरवाजे पर आ धमके.
- अपराधियों को देखते ही रूप जी राय जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया.
- अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उनके सीने और पेट में तीन गोलियां मार दीं.
- गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के ग्रामीण जब तक जुटते, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
- घायल रूप जी राय कठौर गांव के वार्ड संख्या छह निवासी राजेंद्र राय के पुत्र हैं.
- परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
लेन-देन व जमीन विवाद से जुड़े तार
वारदात के पीछे पैसे के लेन-देन और पुराना जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आधिकारिक तौर पर परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है.
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही परसौनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.
- थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है.
- परिजनों द्वारा अभी घटना के संबंध में पूरी जानकारी नहीं दी गई है.
- घायल के होश में आने के बाद ही हमलावरों की पहचान और वारदात की असली वजह सामने आ सकेगी.
- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी प्रेस क्लब में आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जय प्रभा मेदांता के विशेषज्ञ देंगे परामर्श
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए