पंसस पुत्रों ने दारोगा से किया दुर्व्यवहार

Updated:
विज्ञापन

ऑन ड्यूटी भिट्ठा थाने की पुलिस अधिकारी के साथ शनिवार को कोरियाही गांव में दो सहोदर भाइयों ने दुर्व्यवहार किया.

विज्ञापन

सुरसंड. ऑन ड्यूटी भिट्ठा थाने की पुलिस अधिकारी के साथ शनिवार को कोरियाही गांव में दो सहोदर भाइयों ने दुर्व्यवहार किया. उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए वर्दी उतरवा देने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर प्रशिक्षु पुअनि कुश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कोरियाही गांव के सत्यप्रकाश व ओमप्रकाश दोनों सहोदर भाई पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने व सरकारी कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. आरोपित दोनों युवक कोरियाही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विमलेश नारायण झा का पुत्र है. भिट्ठा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि उनके अधिकारी सतत गश्ती करते हुए कोरियाही गांव पहुंचे. जहां आरोपितों द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी. टेलर का ढाला ओपेन रहने से ग्रामीण सड़क पर गिरा मिट्टी वर्षा हो जाने से कीचड़युक्त हो गया है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है. वहीं पुलिस की गश्ती वाहन को भी उक्त कीचड़युक्त सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है. हालांकि उक्त सड़क से आवाजाही करनेवाले लोगों ने भी इस बात को लेकर थाने में शिकायत की थी. गश्ती पर निकले अधिकारी जब दोनों भाइयों से पूछताछ की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन