लखनदेई नदी के कटाव से ग्रामीणों में अफरा-तफरी
प्रखंड क्षेत्र के बगहा गांव में लखनदेई नदी के कटाव तेज होने की सूचना से रविवार को कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
सोनबरसा. प्रखंड क्षेत्र के बगहा गांव में लखनदेई नदी के कटाव तेज होने की सूचना से रविवार को कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व विधायक अनिल राम ने तटबंध का निरीक्षण किया और तत्काल फ्लड फाइटिंग मद से 24 घंटे के अंदर मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. बताया गया कि बगहा गांव के समीप तटबंध निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किया जा चुका है. जल्द हीं इस दिशा में कार्रवाई शुरू की जाएगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, महामंत्री अजय कुमार, मनोज कुमार, संजय पूर्व, चंद्र मौली राम, संतोष सिंह राठौड़ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए