टेंपो पलटने से एक सवार की मौत, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के सेखौना गांव में शुक्रवार को टेंपो पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बैरगनिया. नगर परिषद क्षेत्र के सेखौना गांव में शुक्रवार को टेंपो पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, दुर्घटना में तीन अन्य सवार जख्मी हो गये. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के जोरियाही गांव निवासी बालदेव बैठा के पुत्र विनोद बैठा (52 वर्ष) के रूप में की गयी है. वहीं, जख्मी लोगों में भटौलिया गांव निवासी जाकिर शाह की पुत्री जनंति मजहवी (11 वर्ष) तथा नाज़नीन प्रवीन (7 वर्ष) व नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत फतुहा गांव निवासी नथुनी खां की पत्नी संजनान खातून शामिल है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो जब्त कर लिया है. चालक फरार बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी लोगों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने विनोद बैठा को मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन