हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, छह महीने बाद फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता

Updated:
विज्ञापन

मृतका के घर सांत्वना देेतीं पास-पड़ोस की महिला

सीतामढ़ी के उसरैना गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. शादी के महज छह महीने हुए थे कि प्रीति कुमारी ने घर में फंदा लगा लिया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बेला थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में रविवार को एक नवविवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान नवीन पाल की 20 वर्षीया पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी प्रीति की शादी

जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी की शादी करीब छह महीने पहले नवीन पाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी. उसका पति बाहर मजदूरी करता है. रविवार की सुबह घर में प्रीति ने अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल है.

नेपाल से बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुंची मां

प्रीति कुमारी का मायका नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत गोशाला बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर में है. बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी मां मनतोरिया देवी मौके पर पहुंचीं. नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका के घर पर आसपास की महिलाएं भी पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ उसरैना गांव पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया. पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया गया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर सीतामढ़ी में 10 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान, समारोह में 85 सदस्य रहे मौजूद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन