गले में फंदा लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राधाउर गांव स्थित मुसहरी टोल वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

सुरसंड. थाना क्षेत्र के राधाउर गांव स्थित मुसहरी टोल वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका निर्मला देवी (19 वर्ष) रोहित सदा की पत्नी थी. उसके पति का किसी दूसरी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मृतका के मौसा नंटून सदा व मौसी शिव दुलारी देवी ने बताया कि बीते मार्च माह में डुमरा थानांतर्गत भौप्रसाद निवासी जय किशुन सदा अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मोहन सदा के पुत्र रोहित सदा से की थी. रोहित सदा राज मिस्त्री का काम करता है. एक माह पहले रोहित का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग की जानकारी मृतका व उसके परिजन को मिली. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ. पर, समझा-बुझाकर मामला को शांत करा दिया गया था. मृतका की मौसा-मौसी ने बताया कि मौत की खबर मिलते ही जब वे राधाउर गांव पहुंचे, तो पता चला कि पति का दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ है. इसके बाद वह साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुअनि अचल अनुराग व सअनि बबलू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. संवाद प्रेषण तक पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन