सहियारा में विवाहिता ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया

Updated:
विज्ञापन

जिले के सहियारा थाना अंतर्गत ओरलाहिया गांव में एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह गले में फंदा डालकर जान दे दी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के सहियारा थाना अंतर्गत ओरलाहिया गांव में एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह गले में फंदा डालकर जान दे दी. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी सुरेश महतो की 20 वर्षीया पुत्री सूर्यमुखी देवी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया गया कि तीन माह पूर्व ही मृतका का विवाह स्थानीय थाना क्षेत्र के ही परासी गांव में हुई थी. फिलहाल वह अपने मायके में रह रही थी. मायके में आत्महत्या करने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है. जितनी मुंह उतनी बातें. — बोले डीएसपी सदर इस संबंध में सदर डीएसपी रामकृष्णा ने घटना की पुष्टि करते हुए प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की बात बतायी. उन्होंने बताया कि सामाजिक स्तर पर आपसी समझौते की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है. मृतका का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. मृतका के पिता और भाई मजदूरी करने अन्य प्रदेश में है. घर पर उसकी मां और भाभी रहती है. फिर भी यदि कोई लिखित शिकायत आती है, तो उस आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन