सीतामढ़ी: मेजरगंज सहयोग शिविर में मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेजरगंज के सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के मेजरगंज से अमरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीमावर्ती मेजरगंज प्रखंड की बसबिट्टा पंचायत स्थित प्लस-टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, रुसुलपुर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया.

जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगे विभागीय स्टॉल

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया राघवेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन बीडीओ चंदन कुमार ने किया.

अधिकारियों को सख्त निर्देश

सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पादन हर हाल में एक माह के भीतर किया जाए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

बागमती कटाव पर दिया आश्वासन

स्थानीय विधायक अनिल कुमार ने बागमती नदी से हो रहे कटाव का मुद्दा उठाया. इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष तक इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है.

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कार्यक्रम में विधायक अनिल कुमार, रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, प्रमुख मीना प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मौके पर बीडीओ चंदन कुमार, सीओ विनीता, सीडीपीओ आनंद गौरव, डीपीआरओ विशाल कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन