ePaper

किराना व्यवसायी से पिस्टल के बल 19.60 लाख की लूट

Updated at : 01 Oct 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
किराना व्यवसायी से पिस्टल के बल 19.60 लाख की लूट

नगर के ओवरब्रिज के पास कामेश्वर मिश्र भवन के निकट बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दोपहर पिस्टल के बल पर किराना व्यवसायी से 19.60 लाख रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

पुपरी (सीतामढ़ी) नगर के ओवरब्रिज के पास कामेश्वर मिश्र भवन के निकट बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दोपहर पिस्टल के बल पर किराना व्यवसायी से 19.60 लाख रुपये लूट लिये. नगर स्थित बालाजी किराना के प्रोपराइटर अजय टिबड़ेवाल मंगलवार को करीब तीन बजे बाइक से एसबीआइ में रुपये जमा करने जा रहे थे. इसी क्रम में अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश कामेश्वर भवन के निकट पिस्टल सटाकर उसके पास रखे झोला में रखे रुपये लूट लिये. नानपुरी की तरफ भाग निकले. सूचना मिलने पर एसडीपीओ अतनु दत्ता, थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवसायी से पूछताछ करने के बाद विभिन्न जगह गये. हालांकि लूट में शामिल बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. संवाद प्रेषण तक व्यवसायी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. एसडीपीओ ने बताया कि लूट में शामिल अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है. इसको लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाला गया है. उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन