एमडीएम के तहत भोजन कर रहे बच्चे की थाली में मिली छिपकिली

शहर स्थित मध्य विद्यालय कन्या पुरानी बाजार में मंगलवार को मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन कर रहे एक बच्चे के थाली में छिपकिली मिलने से विद्यालय
डुमरा: शहर स्थित मध्य विद्यालय कन्या पुरानी बाजार में मंगलवार को मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन कर रहे एक बच्चे के थाली में छिपकिली मिलने से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एचएम पूर्णिमा गुप्ता ने इसकी सूचना डीपीओ एमडीएम को दी. सूचना मिलते ही एमडीएम कार्यालय से चार सदस्यीय टीम विद्यालय में पहुंच कर स्थलीय जांच की, जिसमें एक बच्चे की थाली में छिपकिली होने की सूचना सही पायी गयी. बताया गया कि विद्यालय में स्वयं सेवी संस्था नवप्रयास के माध्यम से पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया गया था. कुल नामांकित 438 बच्चो के विरुद्ध मंगलवार को 143 बच्चे ही उपस्थित थे. इसमें 42 बच्चों ने एमडीएम खाया था तो शेष खाने के प्रतीक्षा में थे. विद्यालय के स्तर से शेष बचे भोजन बच्चों को न खिलाकर उसे मिट्टी में डलवा दिया गया. हालांकि इस घटना के बाद विद्यालय व विभाग को किसी भी स्तर से स्वास्थ्य संबंधी शिकायत नहीं मिली. बताया गया कि सभी स्वस्थ है.
—एनजीओ व एचएम से जवाब-तलब
एमडीएम प्रभाग के डीपीओ ने घटना को लेकर एनजीओ नवप्रयास के संस्थापक व एचएम से जवाब-तलब किया है. एचएम से पृच्छा किया गया है कि भोजन के रख-रखाव अच्छे तरीके से नहीं करने व मध्याह्न भोजन के लिए निर्धारित समय 9 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 45 मिनट के विरुद्ध 11 बजे पूर्वाह्न में बच्चों के बीच एमडीएम का संचालन क्यों किया गया. वहीं विद्यालय में पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था नवप्रयास के संस्थापक से भी एक बच्चे की थाली में छिपकिली मिलने से संबंधित बिंदु पर पृच्छा किया गया है.
—क्या कहते है अधिकारी
उक्त विद्यालय में एक बच्चे की थाली में छिपकिली मिलने की घटना की पुष्टि हुई है. खाना चखने वाले शिक्षक व रसोइया के साथ-साथ भोजन करने वाले सभी बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार जानकारी प्राप्त की गयी, सभी स्वस्थ है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद इस लापरवाही के लिए दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. —आयुष कुमार, डीपीओ एमडीएमडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




