सड़क हादसों का बढ़ा ग्राफ: पिछले 7 महीनों में 175 दुर्घटनाओं में 140 की गई जान

Author Raushan kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना की फाइल फ़ोटो

सीतामढ़ी जिले में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछले 7 महीनों में 175 हादसों में 140 लोगों ने जान गंवाई है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

Sitamarhi road accidents: सीतामढ़ी जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रति वर्ष 200 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवेदित हो रही हैं. जिला सड़क सुरक्षा समिति ने इन हादसों में कमी लाने के लिए अभियंत्रण विभाग के स्तर से सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराए हैं. परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जुलाई माह तक जिले में कुल 175 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 140 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 76 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय व राजकीय मापदंड के अनुरूप कुल 33 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्षवार सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट

वर्षदुर्घटनाएंमौतेंजख्मी
2022256211159
2023246193153
2024259204137
2025257218140
Image

Road Safety: यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, जुलाई में वसूला गया जुर्माना

सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. ओवरलोड वाहनों से लेकर बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जा रही है. अकेले जुलाई माह में विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 5.72 लाख रुपये का भारी-भरकम चालान काटकर बतौर राजस्व वसूला है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न करने वालों पर यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Hit and run: हिट एंड रन के 156 मामले विभिन्न अंचल कार्यालयों में लंबित

सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े हिट एंड रन के मामलों में प्रशासनिक सुस्ती भी सामने आ रही है. जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में हिट एंड रन से संबंधित 156 प्राथमिकी के अभिलेख लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिसके कारण पीड़ित परिवारों को मुआवजे के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. परिवहन विभाग ने जून के प्रथम सप्ताह में 173 प्राथमिकी की प्रतियां अंचलों को भेजी थीं, जिनमें से केवल 17 अभिलेखों पर ही प्रक्रिया पूरी हुई है. अनुमंडलवार स्थिति देखें तो सीतामढ़ी में 114, पुपरी में 32 और बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र में 10 अभिलेख लंबित हैं.

मुआवजे के प्रावधान और जिला प्रशासन की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मोटरयान दुर्घटना प्रतिकार स्कीम के तहत हिट एंड रन मामलों में मुआवजा देने का प्रावधान है. इसके तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर पचास हजार रुपये दिए जाते हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर हाइवे पर अवैध पार्किंग और वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. विभाग द्वारा अब तक 212 प्रस्ताव जीआईसी को भेजे गए हैं, जिनमें से 151 आवेदकों को मुआवजे का भुगतान प्राप्त हो चुका है.

क्या है हिट एंड रन का मामला

सड़क दुर्घटना में शामिल ड्राइवर वाहन के साथ दुर्घटना स्थल से भाग जाता है, यानि दुर्घटना के बाद बगैर रुके घटनास्थल से भाग जाना हिट एंड रन मामला कहलाता है. ऐसे मामले में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने मोटरयान दुर्घटना प्रतिकार स्किम अधिसूचित कर एक अप्रैल 2022 से प्रभावी किया है. जिसके तहत मृतक अथवा घायलों को वाहन बीमा कंपनी मुआवजा देती है. घटित दुर्घटनाओं में व्यक्ति की मृत्यु के मामले में दो लाख रूपये तो गंभीर मामले में 50 हजार रूपये जीआइसी के माध्यम से देने का प्रावधान है.

क्या कहते हैं अधिकारी निशांत कुमार, डीटीओ
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर विभागीय स्तर से लगातार कार्रवाई किया जा रहा है. डीएम के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही हाइवे पर अवैध रूप से पार्किंग पर भी कार्रवाई किया जा रहा है. इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन