चहारदीवारी विहीन मॉडल कृषि फाॅर्म में सुविधा का अभाव

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Jun 2025 6:41 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंछोर गांव के बगल में व चीनी मिल के दक्षिण भाग में स्थित एक मात्र कृषि फाॅर्म मॉडल कृषि फाॅर्म घोषित होने के बाद भी पूर्व की स्थिति में हैं.

विज्ञापन

रीगा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंछोर गांव के बगल में व चीनी मिल के दक्षिण भाग में स्थित एक मात्र कृषि फाॅर्म मॉडल कृषि फाॅर्म घोषित होने के बाद भी पूर्व की स्थिति में हैं. 20 हेक्टेयर भूमि वाला चहारदीवारी विहीन यह कृषि फार्म पशुओं का चारागाह बना हुआ है. जिसके कारण प्रतिवर्ष खरीफ और रबी का उत्पादन प्रभावित होता है. यहां अनाज रखने के लिए पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था भी नहीं है. एक अस्त व्यस्त गोदाम है, जिसका ऊपरी छत टूटी हुयी है. इलाके के किसानों ने मॉडल फॉर्म की घोषणा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की थी, पर अब तक किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. यह फाॅर्म बीज गुणन प्रक्षेत्र के रूप में जाना जाता है. यहां पदस्थापित पदाधिकारी एवं कृषि कार्यों की देख-देख करने वाले कर्मियों के लिए आवास, चापाकल व शौचालय का घोर अभाव है. हालांकि चहारदीवारी निर्माण को लेकर विभाग में चार वर्षों से राशि लंबित है. इस बाबत जिला प्रक्षेत्र पदाधिकारी उदय पंडित ने बताया कि राशि निर्गत कराकर जल्द से जल्द चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा. ताकि कृषि फाॅर्म सुरक्षित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन