हत्या कर किन्नर के शव को बांसवाड़ी में फंदे से लटकाया

Updated:
विज्ञापन

पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के बांसवाड़ी में शनिवार को सुबह दुपट्टे से लटका एक किन्नर का शव पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के बांसवाड़ी में शनिवार को सुबह दुपट्टे से लटका एक किन्नर का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव लटका होने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गयी. सूचना पर सदर एसडीपीओ 1 रामकृष्णा व पुनौरा थाना पुलिस पहुंची. बाद में पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर सबूत इकट्ठा किया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उसकी पहचान रीगा थाने के पिपरा वार्ड नंबर तीन निवासी मनोज दास के पुत्र दशरथ दास उर्फ निशा किन्नर उर्फ मनीषा (25) के रूप में की गयी है. पुलिस रंजीतपुर के दो व पिपरा के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसके पिता ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को वह लुधियाना से आया था. उसने रंजीतपुर निवासी राजकिशोर से किन्नर बनकर शादी कर लिया था. उसी के साथ लुधियाना में रहकर सारा रुपया राजकिशोर को देता था. बताया कि राजकिशोर पहले से शादीशुदा है. सुबह 6.30 बजे जानकारी मिलने पर रंजीतपुर पहुंचे. बेटे का शव बांस में दुपट्टा से लटका हुआ था. पिता ने आरोप लगाया कि रंजीतपुर निवासी राजकिशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है. पुलिस रंजीतपुर के राजकिशोर, श्रवण पासवान व पिपरा निवासी व मनीषा के भाई विजय दास को हिरासत में लिया है. —- प्रथमदृष्टया लगता है कि दूसरी जगह पर हत्या कर बांसवाड़ी में गर्दन में पीले रंग का दुपट्टा बांधकर लटका दिया गया है. मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है. रामकृष्णा, सदर एसडीपीओ-एक

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन