सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव, चार गोली लगने से युवक की जान गई, पुलिस छापेमारी में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Police investigating firing incident in Kanhauli Sitamarhi

घटनास्थल पर जांच करते एएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी

सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: कन्हौली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

मृतक की पहचान खुशनगरी गांव निवासी धरखन सहनी के 35 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सहनी के रूप में हुई है.

घर लौटने के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार योगेंद्र सहनी अपने एक साथी के साथ बाइक से ओरलहिया गांव से घर लौट रहा था. इसी दौरान कन्हौली और बेताही गांव के बीच स्थित एक मुर्गी फार्म के समीप पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से चार गोली योगेंद्र को लगी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

सदर अस्पताल में हुई मौत

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है.

पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही अमित रंजन, आशीष आनंद, राजीव कुमार सिंह, परशुराम सिंह, धर्मेंद्र कुमार और बीरबल कुशवाहा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. एएसपी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन