मैट्रिक से स्नातक तक के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेगा रोजगार शिविर

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। 20 जुलाई को जिला नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें एक वित्तीय संस्था द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sitamarhi Rojgar Mela: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 20 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में एक निजी वित्तीय संस्था क्षेत्र पदाधिकारी (Field Officer) के 50 पदों पर भर्ती करेगी.
रोजगार शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.
चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र उनके घर से लगभग 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तक होगा.
वेतन के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.
इसके अलावा भविष्य निधि (PF), कर्मचारी बीमा, इंधन भत्ता, आवास सुविधा और यात्रा भत्ता समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
रोजगार शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे.
- बायोडाटा (Resume)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस
- दो पासपोर्ट आकार के फोटो
- जिला नियोजनालय में निबंधन की प्रति
युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने जिले के पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविर में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रतिकांत झा
रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










