जीविका कर्मियों ने की हड़ताल की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

जीविका कर्मियों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की.

विज्ञापन

बाजपट्टी. जीविका कर्मियों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की. कहा कि उनकी दस सूत्री मुख्य मांगों में मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगाना, मानदेय का भुगतान नियमित एवं बैंक खाते से करना, काम से हटाने की धमकी पर रोक लगाना व धमकी देने वाले पर सख्त कार्यवाही करने समेत अन्य शामिल हैं. इस दौरान उनके द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई. मौके पर संघ अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष अलका कुमारी, सचिव रुखसाना खातून, उप सचिव अमोद कुमार, कोषाध्यक्ष शबनम प्रवीण, अजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी धनराज कुमार, रवींद्र कुमार दास, प्रखंड संयोजक सिकंदर दास, गुड्डू कुमार, अर्चना कुमारी, सरिता देवी व संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन