सीतामढ़ी-शिवहर दौरे पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा, शिक्षकों और स्नातकों से किया सीधा संवाद

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों को संबोधित करते जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने सीतामढ़ी और शिवहर जिलों के दौरे पर शिक्षकों, स्नातकों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया. उन्होंने विकास, शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी और जनसेवा का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने शनिवार को सुप्पी, बैरगनिया, सीतामढ़ी और शिवहर डायट का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, स्नातकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर विकास, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी.

विज्ञापन

सुप्पी के ससौला पंचायत सरकार भवन और बैरगनिया के बनवारी धर्मशाला में आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

विकास कार्यों का किया उल्लेख

सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक झा ने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है.

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनसेवा का अवसर मिला तो वे सदन में स्नातकों, शिक्षकों और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे.

शिक्षकों से सुनीं समस्याएं

दौरे के दौरान अभिषेक झा ने शिक्षकों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से सीधा संवाद किया.

इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था और अपनी समस्याओं से जुड़े सुझाव रखे. अभिषेक झा ने शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिया.

समर्थन की अपील

जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने मतदाताओं से अभिषेक झा के समर्थन की अपील की.

सुप्पी और बैरगनिया की बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश निराला ने की.

कई नेता और समाजसेवी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सत्येंद्र नारायण सिंह, शिवेंद्र चौधरी, जियालाल ठाकुर, अंजय पटेल, प्रभुनाथ सिंह, राणा आकाशदीप, अनिल सिंह, कामिनी पटेल, प्रो. राजकुमार सिंह, आदित्य मिश्रा, नीतीश जायसवाल, कमोद कुशवाहा, बबलू झा, संतोष कुमार मंडल और शिक्षक एस. राज सहित कई नेताओं, शिक्षकों और समाजसेवियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभिषेक झा के समर्थन का संकल्प भी व्यक्त किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन