ePaper

इंटर परीक्षा दो फरवरी से, निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को मिलेगा केंद्र में प्रवेश

Updated at : 29 Jan 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षा दो फरवरी से, निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को मिलेगा केंद्र में प्रवेश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में दो फरवरी से आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

डुमरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में दो फरवरी से आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ व कदाचार रहित परीक्षा संचालित कराने के लिए डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया है. साथ ही केंद्र सभी 64 परीक्षा केंद्रों को 16 जोन में विभक्त कर गश्ती सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया है. साथ ही केंद्रों का भ्रमण करने के लिए सुपर जोनल दंडाधिकारी का भी प्रतिनियुक्ति किया है.

निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व तक ही प्रवेश

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों पालियों में परीक्षा के निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दिया जायेगा. निर्धारित समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति कदापि नहीं दी जाएगी. प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाह्न 9.30 बजे से 30 मिनट पूर्वाह्न 9 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसी तरह द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को द्वितीय पाली के परीक्षा प्रारंभ होने के समय अपराह्न 2 बजे से 30 मिनट पूर्व यानि अपराह्न 1.30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

केंद्र में जबरन प्रवेश करने वाले पर होगी प्राथमिकी

परीक्षा आयोजन के क्रम में परीक्षा केंद्रों पर कोई परीक्षार्थी यदि प्रवेश के लिए निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने के कारण चहारदीवारी से कूदकर या गेट पर जबरदस्ती व अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास करते है तो उसे बोर्ड ने क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में मानते हुए वैसे परीक्षार्थी को निष्काषित कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ किया जायेगा. बोर्ड ने अपने गाइडलाइन में स्पष्ट किया है कि ऐसे परीक्षार्थी को केंद्राधीक्षक द्वारा यदि परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है, तो केंद्राधीक्षक व अन्य चिन्हित व्यक्ति के विरुद्ध भी निलंबन व प्राथमिकी दर्ज़ करने की कार्रवाई की जाएगी.

— इस

वर्ष शामिल होंगे 34 हजार से अधिक परीक्षार्थी

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 34859 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 15758 छात्र व 19101 छात्रा शामिल है. इसमें कला संकाय के 23150, विज्ञान संकाय के 10501, वाणिज्य संकाय के 1189 एवं वोकेशनल के 19 परीक्षार्थी शामिल है.

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन