शादी पंडाल समेत आधा दर्जन घर जल कर हुआ राख

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की मेहसिया पंचायत अंतर्गत मेहसिया गांव में सोमवार की रात हुई अगलगी की घटना में शादी पंडाल, लाइट एंड साउंड सामग्री समेत करीब आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र की मेहसिया पंचायत अंतर्गत मेहसिया गांव में सोमवार की रात हुई अगलगी की घटना में शादी पंडाल, लाइट एंड साउंड सामग्री समेत करीब आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया. बताया गया कि नंदलाल राम के बेटी की शादी समारोह को लेकर पंडाल लगाया गया था. हर्षित डेकोरेटर लाइट एंड साउंड मेहसिया के प्रो राजेश कुमार मिश्र उर्फ सोनू ने बताया कि टेंट, साउंड बॉक्स, जेनरेटर समेत करीब दो लाख की सामग्री जल कर राख हो गया है. वहीं, श्रेष्ठराम, सोनफी राम का घर अजय पासवान व रतन पासवान का मवेशी समेत मवेशी घर जल कर राख हो गया. आग बुझाने के क्रम में नंदलाल राम बुरी तरह से झुलस गये. शादी का माहौल पूरी तरह से मातम में बदल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन