मेजरगंज में 162 करोड़ की लागत से बन रहा ग्रिड सब स्टेशन, जून 2027 में होगा पूरा

बेहतर बिजली आपूर्ति व क्षेत्र में स्थिर ऊर्जा के उद्देश्य से मेजरगंज में 132/33 केवी ग्रिड उप केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है.
डुमरा. बेहतर बिजली आपूर्ति व क्षेत्र में स्थिर ऊर्जा के उद्देश्य से मेजरगंज में 132/33 केवी ग्रिड उप केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को पूर्ण होने के बाद मेजरगंज, रीगा, सुप्पी, सोनबरसा व बथनाहा प्रखंड में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी. साथ ही किसानों को कृषि कार्य के लिए भी सहज बिजली की आपूर्ति की जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, इस ग्रिड सब स्टेशन से लगभग 1.33 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. 162.73 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाली इस ग्रिड को लेकर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सभी प्रक्रिया को पूरा करते हुए कार्यकारी एजेंसी तय कर दी है. बताया गया है कि उक्त योजना को पूर्ण करने की अवधि जून 2027 निर्धारित किया गया है.–
जिले में चार पावर ग्रिड है कार्यरत
उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए विभाग अभी चार ग्रिड पर निर्भर है. वहीं, मेजरगंज में नए ग्रिड क्रियाशील होने से क्षमता में वृद्धि होगी. विभाग के अनुसार, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, पुपरी व बेलसंड ग्रिड का वर्तमान में कुल क्षमता 330 मेगावाट है, जबकि मेजरगंज में ग्रिड का निर्माण होने से यह क्षमता 490 मेगावाट हो जाएगी. बताते चले कि जिले में फिलहाल उक्त चार ग्रिड सब स्टेशन से 132 केवी आनेवाली ऊर्जा को 33 केवी ऊर्जा में परिवर्तित करते हुए इसे जिले के सभी पावर सब स्टेशन में विद्युत आपूर्ति की जाती है. —क्या कहते हैं अधिकारी
उपभोक्ताओ व किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के लिए विभागीय स्तर से लगातार कार्य कराया जा रहा है. इस कड़ी में मेजरगंज ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण भी शामिल है. इसके निर्माण के बाद जिले में विद्युत क्षमता में बढ़ोतरी होगी व सुदूर क्षेत्रों में भी निर्बाध विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.समीर कुमार रजक, विद्युत कार्यपालक अभियंता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




