एसआरके गोयनका कालेज को नैक से मिली बी ग्रेड की मान्यता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 10:19 PM

विज्ञापन

श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज को नैक द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है. यह उपलब्धि कॉलेज को पहली बार मिली है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज को नैक द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है. यह उपलब्धि कॉलेज को पहली बार मिली है. इस उपलब्धि से पूरा कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है. बताया गया है कि कॉलेज की स्थापना के करीब 75 वर्ष और नैक मूल्यांकन शुरू होने के करीब 30 वर्ष बाद कॉलेज में पहली बार नैक मूल्यांकन हुआ है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ टीपी सिंह व आइक्यूएएसी कोऑर्डिनेटर डॉ वेद प्रकाश दुबे समेत अन्य प्राध्यापकों ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. बताते चलें कि श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज जिले का पहला कॉलेज है, जिसको नैक द्वारा बी ग्रेड के साथ मान्यता दी गयी है. अब कॉलेज को लगभग 10 करोड़ का अनुदान केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा, जिससे कॉलेज के आधारभूत ढांचा का विकास किया जाएगा. अनेक नये पाठ्यक्रमों के संचालन में नैक मील का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन