सहियारा में फंदा लगाकर युवती ने किया सुसाइड

Updated:
विज्ञापन

सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर छौरहिया गांव में एक युवती द्वारा गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बथनाहा. सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर छौरहिया गांव में एक युवती द्वारा गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान स्थानीय मदन साह की करीब 18 वर्षीया पुत्री गीता कुमारी के रूप में की गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मृतका के परिवार के लोग सरेह में धान की रोपनी करने गये थे. गीता घर में अकेली थी. परिजन जब खेत से लौटकर घर पहुंचे, तो देखा की गीता फंदा लगाकर जान दे दी थी. इसके बाद चीख-पुकार मच गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने घटना की पुष्टि की, लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी देने से बचते दिखे. कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन