ePaper

रून्नीसैदपुर के मोरसंड, देवनाबुजुर्ग व थुम्मा पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी

Updated at : 01 Oct 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर के मोरसंड, देवनाबुजुर्ग व थुम्मा पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी

बागमती नदी के जलस्तर में आयी उफान एवं तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने से प्रखंड क्षेत्र की कुल 17 पंचायत अभी तक बाढ़ प्रभावित हो चुकी हैं.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. बागमती नदी के जलस्तर में आयी उफान एवं तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने से प्रखंड क्षेत्र की कुल 17 पंचायत अभी तक बाढ़ प्रभावित हो चुकी हैं. करीब दो लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है. सैकड़ों परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी है, जिसके कारण उन परिवारों को बागमती तटबंध पर या अन्य सुरक्षित स्थानों, ऊंचे स्थलों पर शरण लेना पड़ा है. प्रखंड क्षेत्र के मोरसंड, देवनाबुजुर्ग व थुम्मा पंचायत में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. किसानों की फसलें पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुकी है. सरेह व चौड़ में चारों तरफ बाढ़ का पानी हीं पानी दिखायी दे रहा है. हालांकि बागमती नदी के जलस्तर में कमी आने से धीरे-धीरे लोग राहत की सांस लेने लगे हैं.

–बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़ व सत्तु का वितरण

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बगाही रामनगर, रैनविशुनी, खड़का, तिलकताजपुर, मधौलशानी, रून्नीसैदपुर मध्य, अथरी, बलुआ, बरहेत्ता, रून्नीसैदपुर दक्षिणी, महेशाफरकपुर व रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत को पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित पंचायत माना गया है. वहीं मोरसंड, थुम्मा, सिरखिरिया, महिन्दवारा व बेलाही नीलकण्ठ पंचायत को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित माना गया है. बाढ़ पीड़ितों के बीच ड्राई फूड पैकेट में चूड़ा, गुड़ व सत्तु का वितरण किया जा रहा है.

–बिजली के तार व खंभे क्षतिग्रस्त

रून्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित विद्युत उपकेन्द्र में बाढ़ का पानी सोमवार की शाम प्रवेश कर जाने व अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति सोमवार की शाम से हीं समूचे रून्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह से ठप हो चुकी है. रून्नीसैदपुर विद्युत अवर प्रमंडल के एसडीओ वसीम अफरीदी के अनुसार विद्युत आपूर्ति चालू करने मे कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है. बताया कि बाढ़ के पानी के तेज बहाव होने के कारण विद्युत के 33 हजार वोल्ट के खंभों व तारों की पेट्रौलिंग संभव नही हो पा रही है, वहीँ 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार व खंभे भी क्षतिग्रस्त हुये हैं. विद्युत उपकेन्द्र में भी बाढ़ का पानी है. ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है.

बॉक्स में

रून्नीसैदपुर. स्थानीय जद यू विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मधौल, तिलकताजपुर व नुनौरा समेत अन्य कई गांवों का दौरा मंगलवार को भी किया. बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं व परेशानियों से रूबरू हुये. उनका दर्द बांटा. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे की सरकार आम जनता के प्रति समर्पित है. सभी बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया करायी जायेगी. विधायक का दावा है कि प्रखंड क्षेत्र की तीस पंचायत अब तक बाढ़ से प्रभावित हो चुकी हैं.

बॉक्स में

बाढ़ पीड़ितों के लिये तिलकताजपुर, मधौलशानी, खड़का व रून्नीसैदपुर दक्षिणी पंचायत में चार जगहों पर सामुदायिक रसोई संचालित किये जा रहे हैं. जबकि अभी तक छह हजार पोलीथिन शीट का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है.

आदर्श गौतम, सीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन