पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

गुरुवार को डुमरा एसएफसी गोदाम प्रबंधक से मारपीट मामले प्रबंधक के आवेदन पर डुमरा रोहतास जिले के कराकाट
सीतामढ़ी. गुरुवार को डुमरा एसएफसी गोदाम प्रबंधक से मारपीट मामले प्रबंधक के आवेदन पर डुमरा रोहतास जिले के कराकाट थाने के लौरीबांस गांव निवासी मुनय कुमार ने डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, परिवहन अभिकर्ता सोनु कुमार व कन्हाई कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि हर रोज की भांति खाद्यान्न उठाव को लेकर जब गोदाम पर पहुंचा तो परिवहन अभिकर्ता को उठाव के लिए कहा गया तो उनके द्वारा उठाव बंद करा दिया गया. इस बात को लेकर परिवहन अभिकर्ता के तथा कथित लोग पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह ने अपने सभी सहयोगी के साथ कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय में रखा संचिका को फाड़ते हुए लोहे के रॉड से सर फोड़ दिया. आरोपितों पर नकद व सोने की चैन छीन लेने का आरोप लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




