3.2 किलो गांजे के साथ पिता गिरफ्तार व पुत्र फरार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :24 Nov 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक में थाना पुलिस की टीम ने रविवार को बसंत जगजीवन टोले गढ़वा में छापेमारी कर 3.2 किलो गांजा जप्त कर लिया है.
विज्ञापन
पुरनहिया : पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक में थाना पुलिस की टीम ने रविवार को बसंत जगजीवन टोले गढ़वा में छापेमारी कर 3.2 किलो गांजा जप्त कर लिया है. इस दौरान पुलिस टीम ने तस्कर के पिता मोहन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा से कार्यालय को प्राप्त पत्र के आलोक में चंदन कुमार पांडेय के घर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान 3.2 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा को जप्त करते हुए मोहन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही मुख्य आरोपी चंदन कुमार पांडेय मौके से फरार हो गया. एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध पुरनहिया थाना द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मौके पर थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




