Sitamadhi News. रीगा में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बुर्जुग की मौत
थाना क्षेत्र के रीगा-परसौनी पथ में पकड़ी चौक के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बुरी तरह जख्मी बुर्जुग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
रीगा. थाना क्षेत्र के रीगा-परसौनी पथ में पकड़ी चौक के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बुरी तरह जख्मी बुर���जुग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान पकड़ी मठवा पंचायत के इजरहिया निवासी 65 वर्षीय नारायण राय के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि रीगा-परसौनी पथ में पकड़ी चौक के समीप एक वृद्ध को ट्रक कुचलकर भागने लगा. तभी कुछ लोग ट्रक का पीछा करने लगे. भागने के दौरान रेवासी चौक पर एक बाइक में ठोकर मार दिया, लेकिन बाइक सवार बाइक छोड़कर खेत मे कूद गया. तभी ट्रक चालक रेवासी चौक से भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने दबोच लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि घटना में वृद्ध की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसकी पहचान सीतामढ़ी निवासी विजय साह के करीब 25 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में किया गया है. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए