बागमती नदी की पुरानी धार से बुर्जुग का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित बागमती नदी के पुरानी धार से पुलिस ने एक बुर्जुग व्यक्ति का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

बैरगनिया. थाना क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित बागमती नदी के पुरानी धार से पुलिस ने एक बुर्जुग व्यक्ति का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव की पहचान मृतक के पॉकेट से मिली डायरी से पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना अंतर्गत पचपकड़ी के भंडार, ओपी के रहनेवाले शिवशंकर साह के रूप में की गयी है. स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सीतामढ़ी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को परिजनों को सौंपें जाने की बात थानाध्यक्ष द्वारा बतायी गयी है. आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बैरगनिया से सीतामढ़ी जाने वाली मुख्य पथ में नंदवारा चौक के पास गुजरनेवाली पुरानी बागमती नदी पर बने सड़क पुल से सटे वृद्ध ने छलांग लगा दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन