sitamarhi news : पांच से 15 मई तक प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर

Updated:
विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंडों में पांच से 15 मई तक दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के सभी प्रखंडों में पांच से 15 मई तक दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. इसको लेकर डीएम रिची पांडेय ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है. शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीईओ एवं प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. जिला स्तर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग उक्त शिविरों के सफल आयोजन हेतु नोडल पदाधिकारी होंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ एवं समाज कल्याण विभाग के अधीन जिले में कार्यरत सभी अधिकारी के सहयोग एवं आपसी समन्वय से आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. सीएस को निर्देशित किया गया है कि संबंधित तिथि को शिविर में चिकित्सकों की टीम की प्रतिनियुक्ति करेंगे. सभी बीईओ को अपने प्रखंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के दी दिव्यांग बच्चों को कैंप में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे लगेगी. डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि मेजरगंज, सुप्पी व बैरगनिया में पांच मई को, परसौनी व बेलसंड में सात मई को, रीगा व बथनाहा में आठ मई को, सोनबरसा व परिहार में नौ मई को, बाजपट्टी, सुरसंड व चोरौत में 10 मई को, पुपरी, नानपुर व बोखड़ा में 13 मई को, डुमरा में 14 मई को और रुन्नीसैदपुर में 15 मई 2025 को शिविर लगेगी. बताया है कि यह शिविर रेफरल अस्पताल, पीएचसी व सीएचसी में लगेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन