पुपरी के बछाड़पुर में अधेड़ महिला का शव मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में बछाड़पुर पेट्रोल पंप के समीप एक आम के बगीचा से एक अधेड़ महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है.

विज्ञापन

पुपरी. पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में बछाड़पुर पेट्रोल पंप के समीप एक आम के बगीचा से एक अधेड़ महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. गुरुवार की सुबह बछाड़पुर पेट्रोल पंप के समीप बगीचा में एक अधेड़ महिला की शव पड़ा था. जिसकी सूचना गांव वालों को हुई. सूचना के बाद शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. जितने लोग उतनी बाते होने लगी. भीड़ के जुटने के बाद भी शव की पहचान नही हो सकी है. वहीं, थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव की पहचान के लिए जानकारी जुटाते रहे. बावजूद पहचान नहीं हो सकी. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन