कुआं से विक्षिप्त महिला का शव बरामद

थाना क्षेत्र की रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत रीगा गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार की शाम कुएं में उपलाता हुआ महिला का शव देखे जाने से गांव में हड़कंप मच गया.
रीगा. थाना क्षेत्र की रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत रीगा गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार की शाम कुएं में उपलाता हुआ महिला का शव देखे जाने से गांव में हड़कंप मच गया. मृत महिला की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी सोनू झा की करीब 32 वर्षीया पत्नी अमृत कला देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, मृत महिला मानसिक रूप से बीमार थी. मृत महिला के पति सोनू झा के द्वारा बताया गया कि मानसिक रूप से बीमार होने का कारण कई महीनों से उसका इलाज कराया जा रहा था. चार दिन पहले वह अचानक घर से लापता हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










