ePaper

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में पुत्री की मौत, पिता जख्मी

Updated at : 01 Nov 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में पुत्री की मौत, पिता जख्मी

थाना क्षेत्र के कोइली गांव(रून्नीसैदपुर-पुपरी मुख्य पथ) में आरा मशीन के समीप गुरुवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता व पुत्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

नानपुर. थाना क्षेत्र के कोइली गांव(रून्नीसैदपुर-पुपरी मुख्य पथ) में आरा मशीन के समीप गुरुवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता व पुत्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पुत्री की मौत हो गयी. मृतका दीपशिखा(12 वर्ष) कोयली गांव निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव की पुत्री थी. दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी दिलीप श्रीवास्तव को बेहतर इलाज हेतु एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस टीम पहुंचकर छानबीन की. वहीं, पंचनामा तैयार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक गाड़ी छोडकर भाग निकला. पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया है. दीपशिखा की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, दिलीप श्रीवास्तव पुत्री के साथ सियारी गांव से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने ठोकर मार दिया. पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी (बीआर 30पी 6871) जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन