Sitamadhi News : अंडे की खरीदारी करने आये साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर के गुदरी बाजार स्थित मिरचाईपट्टी में सोमवार को अंडे की खरीदारी करने आये साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बैरगनिया. नगर के गुदरी बाजार स्थित मिरचाईपट्टी में सोमवार को अंडे की खरीदारी करने आये साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव निवासी स्व राम अयोध्या महतो के पुत्र रमेश महतो के रुप में की गयी है. परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से मौत हुई है. वह गांव में ही पानीपुरी, अंडा एवं चाट पकौड़े इत्यादि बेचने का काम करता है. प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी सुबह छह बजे साइकिल से अपने घर से अंडा, कागज का प्लेट इत्यादि खरीदने बैरगनिया आया था. सुबह होने के कारण उसे ठंड लगी और उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर थाना से पुअनि मनीता कुमारी, सपुअनि दिनेश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर जानकारी प्राप्त किया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे-छोटे पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं. मां एवं पत्नी का रो – रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन