ePaper

बाइक व ऑटो में टक्कर, महिला समेत 10 सवार जख्मी

Updated at : 20 Nov 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व ऑटो में टक्कर, महिला समेत 10 सवार जख्मी

पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ मधुबनी चौक के पास बाइक व ऑटो के टक्कर में 10 लोग जख्मी हो गए.

विज्ञापन

पुपरी. पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ मधुबनी चौक के पास बाइक व ऑटो के टक्कर में 10 लोग जख्मी हो गए. जख्मी सुरसंड थाना क्षेत्र के मतौना निवासी मो मोकिम मंसूरी, उसकी पत्नी जुलैसा खातून, मो नसीम मंसूरी की पत्नी सलमा खातून, पुत्री सन्ना खातून, दाऊद मंसूरी की पत्नी लैला खातून, साबिर मंसूरी की पत्नी लाली खातून, सब्बीर मंसूरी की पत्नी गुनाज खातून, पुत्री नाजिया खातून, पुत्र मुसब्बिर मंसूरी व बाइक सवार बभनगामा गांव के अशर्फी दास के पुत्र हरिश्चंद्र दास को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां जख्मी बाइक सवार को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया है. जबकि ऑटो सवार जख्मी सभी नौ लोगों का इलाज पीएचसी में जारी है. घटना को लेकर जख्मी ऑटो सवार मो मोकिम मंसूरी ने बताया कि वह सभी लोग रिश्तेदार के मौत में शामिल होने के लिए दरभंगा जिले के जाले थाना के चंद्रदीपा गांव जा रहे थे. मधुबनी चौक पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया. बाइक को संतुलन बिगड़ते देख ऑटो चालक बचाव का जब तक प्रयास किया. इसी बीच बाइक व ऑटो टकरा गया. फलस्वरूप ऑटो पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत ऑटो को उठाकर सभी लोगों का बाहर लाकर बचाया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन