बागमती नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया घाट के पास बागमती नदी में डूबे दो किशोर में एक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया.
सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया घाट के पास बागमती नदी में डूबे दो किशोर में एक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया. मृतक की पहचान बभनगामा रमनगरा पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी अजय ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र अमरनाथ कुमार के रुप में की गयी है. अख्ता के चकवा घाट से उसका शव बरामद किया गया है. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, ऋतिक कुमार(12 वर्ष) पिता पारस साह की तलाश को लेकर एसडीआरएफ की टीम कार्रवाई में जुटी है. सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है. दूसरे की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस बार छठ पर्व को लेकर बागमती के खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा की भी व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने लोगों से अभी खतरनाक घाटों से दूर रहने की अपील की है. मालूम हो कि शुक्रवार को छठ घाट निर्माण करने गये दो किशोर स्नान के क्रम में डूब गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए