महिंदवारा में वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोआही चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोआही चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उसी बाइक पर सवार दो अन्य जख्मी हो गये, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के द्वारा इलाज के लिये एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा गया है. दुर्घटना बुधवार शाम की बतायी जा रही है. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल के समीप एनएच 77 को जाम कर घंटों यातायात को अवरुद्ध कर दिया. स्थानीय प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद कर सड़क जाम को खाली कराया गया. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के डकारमा गांव निवासी जालंधर राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना के पश्चात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन