डुमरा में पिस्टल के बल युवक से बाइक, मोबाइल व रुपये छीने

Updated:
विज्ञापन

डुमरा थाना क्षेत्र के बेरबास गांव के पास (एनएच 104) बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक से उसकी

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के बेरबास गांव के पास (एनएच 104) बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक से उसकी बाइक व रुपये छीन लिए. घटना के संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी अरविंद कुमार ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, अरविंद अपनी बहन को पहुंचाकर अपनी हीरो ग्लैमर बाइक (बीआर 30एसी 0446) से घर लौट रहा था. इसी दौरान बेरबास गांव के पास पहुंचने पर दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया तथा पिस्टल के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल व 1200 रुपये लूट लिए. घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश निकल गये. पीड़ित ने बताया कि जाते समय बदमाशों ने पुलिस को शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन