आज शहर में सजेगी मधुर स्वर के बादशाह अल्ताफ राजा की महफिल
पार्श्व गायक अल्ताफ राजा शुक्रवार को शहर स्थित गोयनका कॉलेज के खेल मैदान में अपनी टीम के साथ अपने मधुर स्वर में गीतों की बौछार कर लोगों का मनोरंजन करेंगे.
सीतामढ़ी. ” आवारा हवा का झोका हूं ” और “तुम तो ठहरे परदेशी… ” जैसे अनेकों गीतों से संगीत प्रेमियों के बीच चर्चित पार्श्व गायक अल्ताफ राजा शुक्रवार को शहर स्थित गोयनका कॉलेज के खेल मैदान में अपनी टीम के साथ अपने मधुर स्वर में गीतों की बौछार कर लोगों का मनोरंजन करेंगे. दरअसल, मुख्य कार्यक्रम है “कर्मयोगी सम्मान ” समारोह. प्रभात खबर अखबार के इसी कार्यक्रम में पार्श्व गायक अल्ताफ राजा संगीत प्रेमियों को तनाव से मुक्त करने की कोशिश करेंगे. वे करीब दो-तीन घंटे तक मां जानकी की धरती पर टीम के साथ गीत-संगीत का जलवा बिखेरेंगे. गौरतलब है कि बॉलीवुड के जाने माने गायक उदित नारायण व अभिजीत के बाद संभवत: अल्ताफ राजा तीसरे बड़े गायक है, जिन्हें माता सीता की धरती पर आने और अपने मधुर स्वर में गीतों के माध्यम से मनोरंजन का मौका मिला है. खास बात यह है कि बारिश की आशंका को देखते हुए प्रभात खबर परिवार की ओर से कार्यक्रम स्थल पर भव्य वाटरप्रुफ पंडाल एवं पर्याप्त संख्या में कुर्सी की व्यवस्था की गई है. ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो. यहां बात दें कि यह कार्यक्रम आम दर्शकों के लिए नि:शुल्क है. ऐसे में कोई भी व्यक्ति बिना किसी संकोच के कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकते हैं.
— “कर्मयोगी सम्मान ” समारोह में आयेंगे अल्ताफ
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए