ePaper

बहला फुसलाकर पतोहू व पोता को ले जाने का आरोप

Updated at : 31 Jul 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बहला फुसलाकर पतोहू व पोता को ले जाने का आरोप

थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव वार्ड नंबर 10 निवासी सबीर अंसारी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव वार्ड नंबर 10 निवासी सबीर अंसारी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी जलालुद्दीन अंसारी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में नामजद आरोपी पर पतोहू व पौत्र को गलत काम की नीयत से बहला फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगाया है. 79 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार रीगा. थाने की पुलिस व एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना पर स्थानीय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव निवासी अभिराम ठाकुर के पुत्र अनिकेत कुमार के रुप में की गयी है. तस्कर के पास से 79 बोतल शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त इनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन