7.20 लाख रुपये गबन का आरोपित डाक कर्मी गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को परिहार उप डाकघर में कार्यरत कर्मी सरोज बैठा को गिरफ्तार कर लिया.
बाजपट्टी. स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को परिहार उप डाकघर में कार्यरत कर्मी सरोज बैठा को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने बताया कि स्थानीय डाकघर के पांच खातों से 7.20 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में सरोज बैठा को आरोपित किया गया है. वह मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी है. इस मामले में कुल आठ व्यक्तियों को आरोपित किया गया है. उक्त गिरफ्तारी पुअनि रवि रंजन के नेतृत्व में की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार कर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए