हथकड़ी खोल कर कैदी फरार

Updated at :21 Aug 2016 2:21 AM
विज्ञापन
हथकड़ी खोल कर कैदी फरार

सीतामढ़ी : व्यवहार न्यायालय डुमरा स्थित सीजेएम कोर्ट के बरामदा से शनिवार को चौकीदार को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया. बथनाहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम पिंटू सिंह को शराब के नशे में टंडसपुर फोरलेन के पास से गिरफ्तार किया था. वह बाजपट्टी थाना के वनगांव निवासी बुधन सिंह का पुत्र […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : व्यवहार न्यायालय डुमरा स्थित सीजेएम कोर्ट के बरामदा से शनिवार को चौकीदार को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया. बथनाहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम पिंटू सिंह को शराब के नशे में टंडसपुर फोरलेन के पास से गिरफ्तार किया था. वह बाजपट्टी थाना के वनगांव निवासी बुधन सिंह का पुत्र है.

सुबह प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. चौकीदार के साथ वह सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होने के लिए आया था. इसी बीच चौकीदार को बातमें उलझाते हुए आराम से हथकड़ी खोल लिया और फरार हो गया. डुमरा थाने की पुलिस ने कैदी की काफी खोज की, लेकिन वह नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन