चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

Updated at :12 Aug 2016 5:46 AM
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

रून्नीसैदपुर : एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के भनसपट्टी के समीप से पुलिस ने बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. बरामद बाइक मोरसंड-कटरा मोड़ निवासी अखिलेश ठाकुर की है. बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. इस बाबत प्राथमिकी करायी थी. बताया था कि रात में घर के […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के भनसपट्टी के समीप से पुलिस ने बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. बरामद बाइक मोरसंड-कटरा मोड़ निवासी अखिलेश ठाकुर की है. बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. इस बाबत प्राथमिकी करायी थी. बताया था कि रात में घर के दरवाजे पर यामाहा बाइक नंबर बीआर 30/1425 लगा कर सोने चले गये थे. गुरुवार की सुबह बाइक को गायब पाया.

पुलिस को सूचना देने के लिए थाना पर आने के क्रम में पता चला कि भनसपट्टी चौक के समीप चोरी की बाइक के साथ पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ी है. वहां पहुंचने पर अखिलेश ने अपनी बाइक की पहचान कर ली. पकड़ा गया चोर रंजीत कुमार मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के दोनपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन