डीइओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 3:19 AM
सीतामढ़ी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीइओ व डीपीओ स्थापना से मिल कर जिले में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाध्यापक एवं बीए व बीएससी के पद पर प्रोन्नति के लिए एक सप्ताह में वरीयता सूची का प्रकाशन करने, नियोजित शिक्षकों के बकाया राशि […]
सीतामढ़ी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीइओ व डीपीओ स्थापना से मिल कर जिले में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया.
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाध्यापक एवं बीए व बीएससी के पद पर प्रोन्नति के लिए एक सप्ताह में वरीयता सूची का प्रकाशन करने, नियोजित शिक्षकों के बकाया राशि का भुगतान एक सप्ताह में सुनिश्चित करने, शिक्षकों को मिलनेवाले पुरस्कार के लिए योग्य शिक्षक का चयन पूरी निष्पक्षता से करने, 15 जनवरी को मकर संक्रांति होने के फलस्वरुप 14 जनवरी को होनेवाले अवकाश को 15 जनवरी करने का आदेश निर्गत करने समेत अन्य मांगों को रखा.
शिक्षकों ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गयी तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. प्रतिनिधिमंडल में गोपाल जी, शिवशंकर यादव, अरविंद कुमार सिंह, विमल कुमार, विनय श्रीवास्तव, जितेंद्र शुक्ला, मो मुजफ्फर आलम, मिसबाहुल हक, कपिलेश्वर चौधरी समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










