सेंधमारी कर आभूषण समेत 50 हजार की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 3:06 AM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव का मामला घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने किया सूटकेस बरामद मेजरगंज : थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नगदी, आभूषण समेत करीब 50 हजार की चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह गृहस्वामी राजेश्वर सिंह जब सो कर […]

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव का मामला

घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने किया सूटकेस बरामद
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नगदी, आभूषण समेत करीब 50 हजार की चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह गृहस्वामी राजेश्वर सिंह जब सो कर उठे तो दीवार में सेंध देख कर अवाक रह गये.
ग्रामीणों की सूचना पर अवर निरीक्षक कन्हैया प्रसाद मौके पर पहुंच कर छानबीन की. पुलिस ने घटनास्थल से पांच सौ गज दूर एक बगीचा से चोरों द्वारा फेंका गया अटैची व सूटकेस बरामद किया है. हालांकि कपड़े में लपेटा सोने का नथिया व टीका मिल गया, जिसे चोर ले जाने में सफल नहीं हो पाये. अवर निरीक्षक ने उक्त सामान गृहस्वामी की पत्नी पुनीता देवी को सौंप दिया.
बताया जाता है कि घर के पीछे से दीवार में सेंध मार कर चोर घर में दाखिल हुए थे. दो अटैची व बक्सा में रखे पांच हजार नगद रुपये के अलावा आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने इस संबंध में प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है. ग्रामीण बताते हैं कि घर में पति-पत्नी ही रहते हैं. आर्थिक तौर पर कमजोर श्री सिंह ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन