25 दिनों से नहीं बन रहा एमडीएम

Updated:
विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के सात स्कूलों में एमडीएम बंद है और सभी में करीब-करीब चावल के अभाव में हीं एमडीएम ठप है. मध्य विद्यालय, हरिनगर में 30 अक्तूबर से हीं चावल नहीं है. बच्चों को बिना एमडीएम का हीं घर लौटना पड़ता है. — बच्चों की संख्या में कमीएमडीएम बंद रहने से बच्चों की संख्या […]

विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के सात स्कूलों में एमडीएम बंद है और सभी में करीब-करीब चावल के अभाव में हीं एमडीएम ठप है. मध्य विद्यालय, हरिनगर में 30 अक्तूबर से हीं चावल नहीं है. बच्चों को बिना एमडीएम का हीं घर लौटना पड़ता है. — बच्चों की संख्या में कमीएमडीएम बंद रहने से बच्चों की संख्या में कमी होती जा रही है.

मंगलवार को 421 में से मात्र 174 बच्चे मौजूद थे. प्रधान शिक्षक ए प्रतिहस्त भी स्वीकार करते हैं कि एमडीएम बंद होने पर बच्चों की संख्या कम हो जाती है. प्रधान ने एक और कारण बताया कि धान की कटनी शुरू होने के चलते भी कुछ बच्चे नहीं आ रहे हैं. एमडीएम मद में उपलब्ध राशि की बाबत प्रधान कुछ नहीं बता सके.

कहते हैं अधिकारी एमडीएम के जिला प्रभारी पदाधिकारी जयशंकर ठाकुर ने बताया कि बोखड़ा प्रखंड के सात स्कूलों में एमडीएम बंद होने की सूचना मिली है. स्कूलों में शीघ्र चावल उपलब्ध करा एमडीएम चालू कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन