धनतेरस को ले कर बाजार में बढ़ी रौनक
सीतामढ़ी : आगामी सोमवार यानी 9 नवंबर को धनतेरस की पूजा होनी है. धनतेरस पूजा की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. विभिन्न प्रकार के बरतनों से लेकर कपड़ा व वाहन समेत सभी प्रकार की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की […]
सीतामढ़ी : आगामी सोमवार यानी 9 नवंबर को धनतेरस की पूजा होनी है. धनतेरस पूजा की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. विभिन्न प्रकार के बरतनों से लेकर कपड़ा व वाहन समेत सभी प्रकार की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ देखी गयी.
खरीदारी को लेकर शहर के हर मार्केट व हर गली खरीदारों से खचा-खच भरा हुआ था. कोई बरतन की, तो कोई कपड़ों की, तो कोई वाहनों की खरीदारी कर रहे थे. खरीदारों की भीड़ के कारण सुबह से शाम तक शहर में जाम का नजारा देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










