भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
सीतामढ़ी . डुमरा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बछारपुर गांव स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में छापामारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बछारपुर गांव निवासी उपेंद्र साह अपने इलेक्ट्रिक दुकान में आर में अवैध शराब का […]
सीतामढ़ी . डुमरा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बछारपुर गांव स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में छापामारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बछारपुर गांव निवासी उपेंद्र साह अपने इलेक्ट्रिक दुकान में आर में अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.
जानकारी मिलने के बाद दारोगा फुलदेव चौधरी व रामबहादुर के साथ उन्होंने छापेमारी कर शराब को जब्त किया हैं. हालांकि, दुकानदार भागने में सफल रहा. उपेंद्र पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जब्त शराब में बियर, ऑफिसर च्वाइस, गोल्ड रिबन व इम्पेरियम ब्लू के अलावा देशी शराब शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










