तिरहुत स्नातक उप निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 45.94 फीसदी मतदान
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का उप चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ.
डुमरा. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का उप चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ. मतदान में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. निर्वाचन कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मतदान का कुल प्रतिशत 45.94 रहा. जिसमें पुरुष मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 48.56 तो महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 38.93 है. डीएम रिची पाण्डेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बैरगनिया, सुप्पी एवं रीगा प्रखंड स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीएम व एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बताया गया कि पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा. बताते चले कि उक्त चुनाव में जिले के 43 हजार मतदान पंजीकृत थे. जिसमे 30 हजार 814 पुरुष तो 12 हजार 185 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है. मतदान के लिए जिले में कुल 22 मूल व 32 सहायक मतदान केंद्र बनाये गए थे. बताते चले कि इस उप निर्वाचन का मतगणना नौ दिसंबर को एमआइटी, मुजफ्फरपुर में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए