28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी की निंदा

सीतामढ़ी : भारतीय कांति शांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह मानसिक रूप से दिवालियापन का शिकार हो गये हैं. शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने देश की महिला नेत्री सोनिया गांधी पर रंग […]

सीतामढ़ी : भारतीय कांति शांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह मानसिक रूप से दिवालियापन का शिकार हो गये हैं. शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने देश की महिला नेत्री सोनिया गांधी पर रंग भेद को लेकर आधारहीन टिप्पणी की है. जिससे देश ही नहीं संपूर्ण संसार की महिलाओं के आत्म सम्मान पर ठेस पहुंची है. उधर, छात्र राजद नगर अध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में यादव कॉम्पलेक्स में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की गयी. बैठक में टिल्लू यादव, गोलू कुमार, अमन यादव, रंजीत यादव, राजन कुमार, मनीष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें